बीसीसीआई ने गुरुवार को खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। धोनी को पिछले साल ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इस साल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही बोर्ड ने ए प्लस ग्रेड में रखा गया है। पिछले साल भी ये तीनों खिलाड़ी ए प्लस ग्रेड में थे। इस साल बोर्ड ने 27 खिलाड़ियों से करार किया है।
2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नए चेहरे
बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।
2 खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला
रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है।
A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
विराट कोहली | A+ | A+ | 7 करोड़ |
रोहित शर्मा | A+ | A+ | 7 करोड़ |
जसप्रीत बुमराह | A+ | A+ | 7 करोड़ |
A ग्रेड में राहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
रविचंद्रन अश्विन | A | A | 5 करोड़ |
रविंद्र जडेजा | A | A | 5 करोड़ |
भुवनेश्वर कुमार | A | A | 5 करोड़ |
चतेश्वर पुजारा | A | A | 5 करोड़ |
अजिंक्य रहाणे | A | A | 5 करोड़ |
केएल राहुल | A | B | 5 करोड़ |
शिखर धवन | A | A | 5 करोड़ |
मोहम्मद शमी | A | A | 5 करोड़ |
इशांत शर्मा | A | A | 5 करोड़ |
कुलदीप यादव | A | A | 5 करोड़ |
ऋषभ पंत | A | A | 5 करोड़ |
B ग्रेड में मयंक अग्रवाल नया चेहरा
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
ऋद्धिमान साहा | B | C | 3 करोड़ |
उमेश यादव | B | B | 3 करोड़ |
युजवेंद्र चहल | B | B | 3 करोड़ |
हार्दिक पंड्या | B | B | 3 करोड़ |
मयंक अग्रवाल | B | - | 3 करोड़ |
C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5 नए
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
केदार जाधव | C | C | 1 करोड़ |
नवदीप सैनी | C | - | 1 करोड़ |
दीपर चाहर | C | - | 1 करोड़ |
मनीष पांडे | C | C | 1 करोड़ |
हनुमा विहारी | C | C | 1 करोड़ |
शार्दुल ठाकुर | C | - | 1 करोड़ |
श्रेयस अय्यर | C | - | 1 करोड़ |
वॉशिंगटन सुंदर | C | - | 1 करोड़ |